मुंशी हर सहाय

जन्म-16/11/1871
मृत्यु-06/04/1953

आज यह विशाल संस्था मुन्शी हर सहाय जी के त्याग, तपस्या, लगन तथा सतत् प्रयत्न का फल है। इस विशाल संस्था का बीजारोपण सन् 1928 में एक छोटे कमरे से बहुत सी आशायें लेकर तलाक मोहाल में हुआ था।

महाविद्यालय एवं इण्टर कालेज के सर्वाधिक हित चिन्तक के रूप में डॉ0 कैलाश चन्द्र दरबारी ने सचिव हरसहाय जगदम्बा सहाय ट्रस्ट का पद भार ग्रहण किया तब ट्रस्ट के कार्यों में और तीव्रता आई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। आपके नेतृत्व में डिग्री कालेज एक विशाल महाविद्यालय के रूप में परिवर्तित हो गया

डॉ. जगदम्बा सहाय

जन्म-02/06/1896
मृत्यु-26/03/1953

हरसहाय जगदम्बा सहाय ट्रस्ट हरसहाय जगदम्बा सहाय ट्रस्ट के संस्थापक परम श्रद्वेय स्व0 मुंशी हरसहाय जी का जन्म जिला फर्रूखाबाद के याकूतगंज कस्बे के एक मध्यम वर्गीय परिवार में 16 नवम्बर, 1871 में हुआ था। आपकी धर्मपत्नी स्व0 श्रीमती द्रौपदी देवी बिठूर निवासी एक जमींदार की पुत्री थी। ईश्वर की अनुकम्पा से मुंशी जी को तीन पुत्रियां व एक पुत्र रत्न प्राप्त हुये थे। सबसे बड़ी पुत्री श्रीमती विद्यावती का विवाह इलाहाबाद निवासी स्व0 डॉ0 आर0एन0 दरबारी के साथ के साथ हुआ था। दूसरी पुत्री श्रीमती गुणवती का विवाह एटा निवासी स्व0 डॉ0 सोहन लाल के साथ हुआ था। सबसे छोटी पुत्री श्रीमती सत्यवती का विवाह झांसी निवासी श्री परमात्मा प्रसाद एडवोकेट के साथ हुआ था।

News

/>

Our Menu
  Admission Message
Welcome